header advertisement

तमिलनाडु में चढ़ा सियासी पारा: स्टालिन ने करुणानिधि स्मारक पर ली जीत की शपथ; उदयनिधि बोले- उखाड़ फेकेंगे NEET

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने 'दिल्ली बनाम तमिलनाडु' का दांव खेल दिया है। DMK नेतृत्व ने करुणानिधि स्मारक पर जीत की शपथ लेते हुए नीट (NEET) परीक्षा को खत्म करने और युवाओं को राजनीति के केंद्र में लाने का वादा किया है।

दक्षिण भारत की राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले तमिलनाडु में सियासी पारा चढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिवंगत नेता करुणानिधि के स्मारक पर मत्था टेककर जीत का संकल्प लिया है। स्टालिन ने ऐसा करके साफ कर दिया है कि यह चुनाव सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि तमिलनाडु के अधिकारों और दिल्ली के वर्चस्व के बीच का सीधा मुकाबला है।

स्टालिन की हुंकार
शनिवार को मुख्यमंत्री स्टालिन आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करने जा रहे हैं। हमने इस ऐतिहासिक जीत के लिए करुणानिधि मेमोरियल पर शपथ ली है। उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि यह चुनाव तमिलनाडु के गौरव और दिल्ली की ताकतों के बीच है। स्टालिन का यह बयान सीधे तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना है। हाल के दिनों में स्टालिन केंद्र सरकार को राज्य के अधिकारों का हनन करने वाली शक्ति बताते रहे हैं।
उदयनिधि ने उठाया नीट का मुद्दा
दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पार्टी की चुनावी रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी ने टिकटों के बंटवारे में युवाओं पर बड़ा दांव खेला है। उदयनिधि के अनुसार, अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति में लाने के लिए इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे युवा उम्मीदवार जनता से सीधा जुड़ाव बनाएंगे और जीत हासिल करेंगे।
Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics