नई दिल्ली। कालिंदी कुंज चौराहे पर यातायात जाम की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इंटरचेंज सुविधा और एक फ्लाईओवर बनाने की योजना बना रहा है। इसके तहत ओखला बैराज के पास दिल्ली-नोएडा रोड और आगरा कैनाल रोड को जोड़ने वाले कालिंदी कुंज पुल पर खराब यातायात को…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) को जल्द निजी हाथों या सोसाइटी के जिम्मे सौंपा जा सकता है। गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा की तर्ज पर इसको नए रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के बीच इसको लेकर बैठकें चल रही…
नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रांसजेंडरों को पूरा सम्मान और कानूनी अधिकार मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ट्रांसजेंडर कल्याण एवं सशक्तीकरण बोर्ड’ के गठन की घोषणा की है। यह ट्रांसजेंडरों को समाज की मुख्यधारा में लाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बोर्ड ट्रांसजेंडर…
दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से अधिकांश लोगों को झटके नहीं महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.3 रही। भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्व, दिल्ली में था। फिलहाल कहीं से भी जान-माल की हानि…
अलीपुर इलाके में सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या करने के बाद शव जलाने के मामले में परिवार वालों ने बुराड़ी के नत्थूपुरा निवासी संतोष कुमार (62) के रूप में शिनाख्त की है। वह सेवानिवृत शिक्षक थे, फिलहाल स्वरूप नगर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे। अलीपुर थाना पुलिस ने इस बाबत हत्या का…
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। इनके कब्जे से 2.42 लाख रुपये की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने दुबई और बैंकॉक से सिगरेट की तस्करी करने की बात कबूल की, जिससे उन्हें प्रति ट्रिप 70-80 हजार की कमाई…
राजधानी में अब यदि कोई पेड़ सड़क, भवन, मेट्रो या जान-माल के लिए खतरा बन रहा हो, तो आरडब्ल्यूए, व्यक्ति या एजेंसी 24 घंटे के भीतर ई-फॉरेस्ट पोर्टल पर फोटो, भू-स्थान और कारण सहित रिपोर्ट देकर कार्रवाई करवा सकते हैं। हरियाली के साथ-साथ जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्यावरण विभाग ने पेड़ों की…
अब पुरानी बसें सिर्फ यादों का हिस्सा नहीं रहेंगी, बल्कि वे कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर चमचमाती दुकानों में तब्दील होंगी। दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (डीटीआईडीसी) ने पुरानी बसों को व्यावसायिक उपयोग के लिए लाइसेंस देने का फैसला लिया है। साथ ही, सिविल लाइंस और शालीमार बाग में बस क्यू शेल्टरों का कायाकल्प करने…
दिल्ली से 100 नई ई-बसें पड़ोसी राज्यों के 17 रूटों पर दौड़ेंगी। यह कदम न केवल दिल्ली की हवा को साफ रखेगा, बल्कि पड़ोसी राज्यों के यात्रियों को भी किफायती और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का तोहफा देगा। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को डीटीसी बोर्ड की बैठक में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हरा-भरा…
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही सिविल लाइंस में राजनिवास मार्ग पर नए सरकारी आवास में शिफ्ट होंगी। बंगला नंबर 1/8 और 2/8 को जोड़कर बनाए जा रहे आवास में उनका कैंप कार्यालय भी होगा। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, ताकि यह ऐतिहासिक इलाका दिल्ली की सियासत का नया केंद्र…
