header advertisement

अभी अभी समाचार

image

सत्यपाल मलिक के घर-दफ्तर पर CBI का छापा, किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से संबंधित है मामला

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने गुरुवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में भी 30 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह मामला किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर प्रस्तावित किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के…

image

राज्यसभा चुनाव में 41 सीटों पर उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की, भाजपा को 20 सीटें मिली

नई दिल्ली। राज्यसभा की 56 सीटों को लेकर 27 फरवरी को मतदान होना है। मगर 41 सीटों को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ है। यहां पर उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है। वहीं, 15 राज्यसभा सीटों को लेकर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। 41 सीटों में सबसे अधिक सीटें भाजपा की झोली में आई…

image

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 23 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर (PM Modi In Jammu Kashmir) के लोगों को 23 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात दी। इस दौरान पीएम ने जम्मू में एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां से उनका 40 साल से भी ज्यादा पुराना नाता रहा है। उन्होंने यहां पर बहुत…

image

सरकार की बात नहीं माने किसान, 21 फरवरी को फिर ”दिल्ली कूच” करने का ऐलान

नई दिल्ली। सरकार और किसानों के बीच चौथे राउंड की बातचीत के बाद सरकार ने 5 फसलों पर 5 साल के लिए MSP पर गारंटी देने की बात कही थी। किसानों ने सरकार के ऑफर को ठुकरा दिया है। किसानों की तरफ से कहा गया है कि वो अब 21 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च…

image

वायनाड जाए बिना अमेठी से लड़कर दिखाएं…” : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राहुल गांधी को खुली चुनौती

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सिर्फ अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।  खास बातचीत में स्‍मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी की खाली सड़कें बता रही…

image

आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में आज भी प्रदर्शन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पेश नहीं होंगे। एजेंसी का समन अवैध है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बार-बार समन भेजने के बजाय…

image

राज ठाकरे भी एनडीए में होंगे शामिल! मुंबई BJP चीफ से बंद कमरे में हुई मुलाकात

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के भी एनडीए में शामिल होने की अटकलें जोरों पर हैं। मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने सोमवार सुबह राज ठाकरे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की, जिससे इन अटकलों को और पंख लग गए। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे…

image

राहुल ने ”डबल इंजन” सरकार को बताया बेरोजगारी की ”डबल मार”

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘डबल इंजन’ सरकार के नारे पर वार करते हुए आज कहा कि मोदी राज में बेरोजगारी चरम पर है और ‘डबल इंजन’ सरकार का मतलब बेरोजगारी की डबल मार हो गया है। गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए आज यहां जारी एक…

image

भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा, 2024 में 6.2 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साल 2024 में यह 6.2 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। ग्रोथ के मामले में भारत ने अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़ दिया है।दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यस्थाएं, जापान और यूके को इन दिनों मंदी का सामना करना…

image

राजधानी में बड़ा रेल हादसा, जखीरा फ्लाईओवर के पास मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। दरअसल, दिल्ली के पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ। पुलिस को…

sidebar advertisement

National News

Politics