Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के नाम से मशहूर हैं ये हस्तियां, पाकिस्तान से है एक का संबन्ध
Aishwarya Rai Lookalike: इस खबर में हम आपको उन हस्तियों से मिलवाने वाले हैं, जिन्हें लोग ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बताते हैं।
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने भारत के अलावा दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह एक्टिंग, डांसिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। ऐश्वर्या के चाहने वालों में अलग-अलग उम्र के लोग शामिल हैं। कहा जाता है कि एक इंसान की शक्ल से मिलते-जुलते कई लोग होते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ महिलाओं से मिलवाते हैं, जो दिखने में ऐश्वर्या राय जैसी हैं।

स्नेहा उल्लाल
स्नेहा उल्लाल बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘लकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। स्नेहा उल्लाल, ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। उस वक्त कई लोगों ने कहा था कि सलमान खान स्नेहा उल्लाल को फिल्मों में ऐश्वर्या के विकल्प के तौर पर लाए हैं। स्नेहा उल्लाल, ऐश्वर्या की तरह दिखती जरूर हैं लेकिन वह बॉलीवुड में उनके जितना मशहूर नहीं हुईं।

आशिता सिंह राठौर
आशिता सिंह राठौर का ताल्लुक मध्य प्रदेश से है। वह इन्फ्लुएंसर हैं। वह दिखने में ऐश्वर्या की तरह हैं। उनके फैंस उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी कहते हैं। आशिता अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर करती हैं। वह ज्यादातर वीडियो में ऐश्वर्या राय के डायलॉग और गानों पर लिप सिंक करती हैं।

आमना इमरान
आमना इमरान पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर हैं। वह अमेरिका में रहती हैं। वह अक्सर ऐश्वर्या राय के गानों और डायलॉग्स पर लिप सिंक करती हुई नजर आती हैं। उनकी रील्स को खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में जब लोगों ने उनकी तुलना ऐश्वर्या से की तो वह खुश हो गई थीं और लोगों को शुक्रिया कहा था।

मानसी नायक
ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वालों में मराठी अभिनेत्री मानसी नायक का नाम भी शामिल है। वह कई बार ऐश्वर्या राय की तरह गेटअप में फोटोशूट करा चुकी हैं। उनके चाहने वाले उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बताते हैं। मानसी 2007 से मराठी फिल्मों में अभिनय कर रही हैं। वह बेहतरीन डांसर भी हैं।

अमृता साजो
अमृता साजो का ताल्लुक केरल से है। वह ऐश्वर्या के गानों और डायलॉग्स पर लिप सिंक करके मशहूर हुई हैं। उनके फैंस उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी कहते हैं। अमता साजो की आंखों की बनावट और उनकी शक्ल ऐश्वर्या से काफी मिलती है।
No Comments: