header advertisement

Chiranjeevi: चिरंजीवी ने कोनिडेला परिवार में किया वरुण तेज-लावण्या के बच्चे का स्वागत, शेयर किया पोस्ट

Varun Tej Lavanya Tripathi Baby Boy: टॉलीवुड अभिनेता वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने 10 सितंबर, 2025 को अपने पहले बच्चे एक बेटे का स्वागत किया। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। साथ ही एक्टर चिरंजीवी ने कपल को बेटे के जन्म की बधाई दी है।

वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। जिसमें लावण्या अपने बेटे को गोद में लिए हैं और वरुण उनके माथे को चूम रहे हैं। वहीं चिरंजीवी ने भी वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी के बेटे का स्वागत करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

वरुण का पोस्ट
वरुण ने इंस्टाग्राम पर पत्नी लावण्या और बेटे के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘हमारा छोटा राजकुमार 10.09.2025।’ वरुण की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी को उनके बेटे के जन्म की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics