Sohail Khan: सीएम भगवंत मान और सीएम सैनी से सुहेल खान ने की मुलाकात, पंजाबियों से मिले प्यार की तारीफ की
Sohail Khan Meet to Chief Ministers: अभिनेता सुहेल खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है।
बॉलीवुड के एक्टर सुहेल खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है और उनके साथ मुलाकात का अनुभव साझा किया है।
सुहेल खान ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा ‘आज बॉलीवुड के अभिनेता सुहेल खान मुझसे मिलने के लिए चंडीगढ़ आवास पर आए। हमें उनसे बात करने का मौका मिला। सुहेल खान ने पंजाबियों और पंजाब से मिले प्यार की तारीफ की।’
सुहेल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात की
इससे पहले सुहेल खान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। हरियाणा भाजपा के एक्स हैंडल पर लिखा गया कि ‘फिल्म एक्टर सुहेल खान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।’
No Comments: