दिल्ली सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड: CM बोलीं- महिला कल्याण निधि योजना वन टाइम नहीं, इसे जल्द लागू करेंगे
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने 100 दिन के कामकाज की 'वर्क बुक' लॉन्च की। साथ ही एक पंपलेट भी लॉन्च किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि महिला कल्याण निधि योजना पर गंभीरता से काम चल रहा है। इसे हम बहुत जल्द लॉन्च करेंगे। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार नाम करने वाली सरकार थी, वे भ्रष्टाचार करके मेवा खा रहे थे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि महिला कल्याण निधि देने के लिए पात्र महिलाओं को चुना जा रहा है, यह वन टाइम योजना नहीं है, इसपर गंभीरता से काम चल रहा है। इसे हम गंभीरता के साथ बहुत जल्द लॉन्च करेंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अपने 100 दिन के कामकाज की ‘वर्क बुक’ लॉन्च की। एक पंपलेट भी लॉन्च किया, जिसके माध्यम से दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद 70 विधानसभाओं में जाकर 100 दिन में सरकार के किए काम को बताएंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज सिंह, दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
No Comments: