दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आज शुक्रवार को घोषित हो गए हैं। एबीवीपी ने इस बार तीन सीटों पर जीत हासिल की है| जिसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का पद शामिल है। वहीं एनएसयूआई के राहुल झासला ने उपाध्यक्ष का पद जीता है।
अध्यक्ष – आर्यन मान
आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनकी विशेष रुचि खेलों में रही है और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के फीस वृद्धि के विरोध, बुनियादी ढांचे के विकास आदि को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उपाध्यक्ष- राहुल झांसला
राहुल झांसला* (आयु 24 वर्ष) – बौद्ध अध्ययन में परास्नातक। पिछले दो वर्षों से छात्र मुद्दों के लिए संघर्षरत राहुल ने बेहतर विश्वविद्यालय और खेल संरचना, स्वच्छ छात्रावास व कक्षा व्यवस्था, पीने के स्वच्छ जल की उपलब्धता और महिलाओं के लिए महिला विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की मांग की है। उन्हें पूर्वांचल और राजस्थान छात्र समुदाय से व्यापक समर्थन प्राप्त है।
सचिव – कुणाल चौधरी
कुणाल चौधरी मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक किया है। 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, अपने कॉलेज बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग में परास्नातक के छात्र है। कुणाल चौधरी गत वर्षों से स्टूडेंट एक्टिविज्म में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्रों की आवाज़ को मुखरता दी है।
सह सचिव- दीपिका झा
दीपिका झा मूलतः बिहार की रहने वाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा हैं। दीपिका ने एबीवीपी के प्रकल्प स्टूडेंट्स फॉर सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई है तथा बस्ती की पाठशाला, ऋतुमति अभियान आदि के माध्यम से छात्रों के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों में सक्रिय हैं।
No Comments: