नई दिल्ली, मेट्रो मीडिया। जानी मानी चित्रकार प्रियंका शर्मा की एकल प्रदर्शनी का आयोजन पाम कोर्ट, इंडियन हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में किया जा रहा है। जाने माने पंजाबी और हिंदी गायक दलेर मेहंदी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
कला प्रेमी सुबह 10 बजे से शाम 8 तक बजे तक प्रदर्शनी में पहुंचकर चित्रों का अवलोकन कर पाएंगे।
खैरागढ़ से फाइन आर्ट में मास्टर कर चुकी प्रियंका शर्मा 10 से ज्यादा एकल चित्र प्रदर्शनी आयोजित कर चुकी है। ग्रुप प्रदर्शनी में भी उनका योगदान लगातार बना रहता है।
प्रियंका ने अपने चित्रों का विषय महिलाओं के चार रूप पर केंद्रित किया है। मोहिनी, माया,तृष्णा और रति। प्रियंका का मानना है कि हर महिला सुंदर दिखाना चाहती है, लेकिन महिलाओं की असली सुंदरता चेहरे का आकर्षण नहीं बल्कि आत्मा और रचनात्मकता में झलकता है। उन्होंने कहा बताया कि हमारे देश में नारी की तुलना देवी से की जाती रही है इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियों में नारी का वही रूप देखने को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि उनकी कला में विशेषता इसमें नहीं है कि वह कितनी देखने योग्य है बल्कि इसमें है की वह हमें देखने लायक बनती है। प्रियंका के चित्रों को जितना ध्यान से देखा जाता है उसमें उतने ही नए अर्थ निकलते आते हैं। दर्शक अपने मन के भावों को इसमें रोपित कर सकते हैं। उनका द्वारा कैनवस पर उतरे तैल चित्रों में रंगों का चयन और संयोजन कमल का है। उनके द्वारा बनाया गया एक-एक चित्र अपनी कहानी खुद बयां करता प्रतीत होता है। उनके सभी चित्र प्रकृति द्वारा निर्मित गूढ़ रहस्यों की खोज की दिशा में अग्रसर प्रतीत होते हैं।
No Comments: