header advertisement

संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष, बृजभूषण सिंह के हैं करीबी

नई दिल्ली। भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह के नजदीकी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए अध्यक्ष बने हैं। उनका मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण से था। उन्हें प्रदर्शकारी पहलवानों का समर्थन प्राप्त था। आपको बात दें कि संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के   जिला अध्यक्ष भी थे। जब 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की स्थाप​ना हुई तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने। वहीं संजय सिंह उपाध्यक्ष बने थे। चुनाव जीतने के बाद संजय सिंह का कहना है कि अब राष्ट्रीय शिविर (कुश्ती के लिए) आयोजित होंगे। जो पहलवान राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, वे राजनीति कर सकते हैं। जिन्हें कुश्ती में इंटरेस्ट है वे कुश्ती करेंगे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics