header advertisement

Delhi Pollution: खराब श्रेणी में बरकरार दिल्ली की हवा… जानें आज कितना एक्यूआई? कई इलाकों में 300 पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट बरकरार है। मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 286 दर्ज किया गया है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। यह स्थिति राजधानीवासियों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि कई इलाकों में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट लगातार बना हुआ है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 286 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। यह स्थिति राजधानीवासियों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की स्थिति पर नजर डालें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 289, आनंद विहार में 343, अशोक विहार में 302, आया नगर में 208, बवाना में 194, बुराड़ी में 240, और चांदनी चौक इलाके में 348 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू इलाके में 284, द्वारका सेक्टर-8 में 307, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 185, आईटीओ में 286, जहांगीरपुरी में 330, लोधी रोड में 207, मुंडका में 341, नजफगढ़ में 221, नरेला में 289, पंजाबी बाग में 300, आरकेपुरम में 324, रोहिणी में 322, सोनिया विहार में 321, विवेक विहार में 334, और वजीरपुर में 309 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक
यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics